रायबरेली: डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी फरियाद, सख्त निस्तारण के निर्देश।

रायबरेली: डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी फरियाद, सख्त निस्तारण के निर्देश।

 

रायबरेली, 24 मई 2025। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने महराजगंज थाने में आयोजित थाना दिवस पर जनता की शिकायतें सुनीं। राजस्व, आपसी रंजिश और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों पर फरियादियों ने अपनी बात रखी। डीएम ने थानाध्यक्ष और राजस्व अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करें, लेकिन किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई का आदेश दिया। डीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर भूमि विवादों सहित अन्य समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने थाना दिवस रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर की जांच की और दर्ज मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। 

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में तत्परता और निष्पक्षता बरतने को कहा। इस दौरान एसडीएम महराजगंज सचिन यादव, तहसीलदार मंजुला मिश्रा, पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleरायबरेली: हड़ताल व आपदा से निपटने को डीएम की सख्त रणनीति
Next articleश्रीमद् भागवत कथा के समापन पर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व बलराम यादव ने लिया आशीर्वाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here