मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी
बस्ती। जिले के नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू में एक अज्ञात कारणों से 30 वर्षीय युवक ने पेड़ में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर दी जान।
बता दे नगर थाना क्षेत्र के निवासी मरवटिया बाबू के जय गोविंद पुत्र भगवानदीन ने फांसी लगा कर जान दे दिया।
बताया जा रहा है सुबह ग्रामीणों ने बाग में उसे पेड़ से रस्सी के सहारे लटकते देखा तो लोग सन्न रह गए । उसकी पहचान जय गोविंद पुत्र भगवानदीन उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी मरवटिया के रूप में हुई। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस टीम के साथ थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया । तथा जांच शुरू कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं पर लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से काफी परेशान था और इसी कारण उसने फांसी लगा लिया।















