सीडीओ की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक: बच्चों को पोषाहार सुनिश्चित करने के निर्देश।

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक: बच्चों को पोषाहार सुनिश्चित करने के निर्देश।

 

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सुधार के लिए ठोस कदमों पर चर्चा हुई। 

सीडीओ ने आदर्श आंगनवाड़ी केंद्रों, पोषण ट्रैकर पर डेटा फीडिंग, एनआरसी में बच्चों के संदर्भन, आंगनवाड़ी भवन निर्माण और अतिकुपोषित (सैम) बच्चों के लिए पोषाहार की उपलब्धता पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी चिन्हित सैम बच्चों को विभागीय पोषाहार नियमानुसार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, इन बच्चों का पंजीकरण ई-कवच पोर्टल पर एएनएम के माध्यम से कराकर आवश्यकतानुसार एनआरसी में संदर्भन सुनिश्चित करने को कहा। 

उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारियों को पोषण ट्रैकर ऐप पर प्रतिमाह शत-प्रतिशत बच्चों का वजन और लंबाई दर्ज करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने जोर देकर कहा कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को नियमानुसार पोषाहार मिले और इसके लिए माइक्रो प्लान बनाकर कार्य किया जाए। 

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। यह बैठक बच्चों के कुपोषण को खत्म करने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। 

Previous articleनवदंपति को आशीर्वाद देने मझौवा एगडंगा पहुंचे सूर्या ग्रुप चेयरमैन
Next articleयूपी में 157 रेलवे स्टेशन बनेंगे विश्वस्तरीय, 190 करोड़ की लागत से हाईटेक सुविधाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here