डीएम-एसपी का जेल निरीक्षण, कैदियों से सुनी समस्याएं।
बस्ती: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शनिवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरक, अस्पताल, मेस सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया और कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण में डीएम और एसपी ने जेल कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्यवाहियां पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ करें। किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जेल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के लिए कहा, ताकि कैदियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक अंकेशिता श्रीवास्तव, एसपी पीआरओ कमलेश गौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस आकस्मिक दौरे से जेल प्रशासन में सतर्कता और जवाबदेही बढ़ाने का संदेश गया।















