संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती का दुपट्टे से लटकता मिला शव, घर में मचा कोहराम…

संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती का दुपट्टे से लटकता मिला शव, घर में मचा कोहराम…

उत्तर प्रदेश/बस्ती। जिले के नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम थन्हवारपुर मे एक 19वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से दुपट्टे के सहारे छत की कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव को नीचे उतार लिया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम थन्हवारपुर निवासी 19वर्षीय आँचल उर्फ मधु पुत्री रामसुख मिश्रा दोपहर में खाना खाकर घर में बने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आयी तो परिजन आवाज लगाते हुए कमरे की तरफ गये। वहाँ कमरे में छत के कुंडी से दुपट्टे के सहारे उनका शव लटकता देख परिजन सन्न रह गए। जिन्दा होने की आस में परिजनों ने तत्काल शव को नीचे उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने बताया कि पाँच जून को पिता के तहरीर पर गुशूदगी दर्ज की गयी थी। छ:जून को आँचल उर्फ मधु मिल गयी। लेकिन परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Previous articleग्राम पंचायत अधिकारी संघ के कार्यकारिणी का गठन सकुशल सम्पन्न 
Next articleलखनऊ कोर्ट परिसर में हुईं गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या के बाद आज गोरखपुर कोर्ट परिसर में भी रहा अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here