ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के कार्यकारिणी का गठन सकुशल सम्पन्न 

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के कार्यकारिणी का गठन सकुशल सम्पन्न

उत्तर प्रदेश/गोरखपुर: पंचायती राज विभाग गोरखपुर में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारियों ने आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एकत्रित होकर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की कार्यकारिणी का गठन विकास भवन के मनरेगा सभाकक्ष में की गई सभा कक्ष में सभी 20 ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की बैठक आयोजित कर कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्षता नीरज गुप्ता सहायक विकास अधिकारी पंचायत कैंपियरगंज को चुनाव अधिकारी के रूप में सर्वसम्मति से नामित किया गया था।

बैठक की कार्यकारिणी में अध्यक्ष के तौर पर सुशील त्रिपाठी, ग्राम पंचायत अधिकारी खोराबार एवं उपाध्यक्ष दीपक मौर्य ग्राम पंचायत अधिकारी बड़हलगंज महामंत्री कृपाशंकर सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी सहजनवा मंत्री प्रिया साहनी एवं सीमा शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी जंगल कौड़िया, चरगांवा, कोषाध्यक्ष हेमंत सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी पाली, संयुक्त मंत्री , हीरालाल, ग्राम पंचायत अधिकारी सरदारनगर, संगठन मंत्री अमित चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी ब्रह्मपुर लेखा परीक्षक,रामपाल ग्राम पंचायत अधिकारी खजनी मीडिया प्रभारी,अनिकेत श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी पिपराइच, प्रांतीय प्रतिनिधि पवन नायक, ग्राम पंचायत अधिकारी कैंपियरगंज को समस्त सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के पदेन पदाधिकारी के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। कार्यकारिणी गठन में विभागीय अधिकारी के तौर पर आशुतोष कुमार सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी तकनीकी मौजूद थे।

Previous article5 जून के अंक में चलाई गई खबर का प्रशासन ने लिया संज्ञान कराई सफाई बहाल
Next articleसंदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती का दुपट्टे से लटकता मिला शव, घर में मचा कोहराम…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here