संतकबीरनगर में नारे पर बवाल, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल।
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर के विधियानी मोहल्ले में गुरुवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि एक युवक ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ का नारा लगा रहा था, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर में हलचल मच गई है।
बताया जाता है कि सुबह विधियानी मोहल्ले में युवक के नारे लगाने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने इसे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ समझ लिया और गुस्से में उस पर टूट पड़े। वायरल वीडियो में भीड़ युवक को पीटती दिख रही है, जबकि वह सफाई देने की कोशिश कर रहा है। इस बीच, एक महिला ने साहस दिखाते हुए युवक का बचाव करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसकी बात अनसुनी कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने वास्तव में क्या कहा था और भीड़ ने उस पर हमला क्यों किया।













