तड़का राइजिंग स्टार 2025: गोरखपुर की प्रतिभाओं का उत्सव।
गोरखपुर। शहर के लोकप्रिय रेडियो चैनल 91.1 तड़का एफएम ने एक बार फिर प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके जज्बे को नई ऊंचाइयां दीं। ‘तड़का राइजिंग स्टार 2025’ का भव्य आयोजन पार्क रोड स्थित रंगरेजा रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार देर शाम को हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ला, आलोक गुप्ता और डीपी हीरो के नितिन मतानहेलिया ने हिस्सा लिया।
आरजे नवीन पाण्डेय और आरजे सोनी पाठक ने मंच संचालन करते हुए उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गोरखपुर के उन उभरते सितारों को समर्पित है, जिन्होंने हेल्थ, एजुकेशन, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, स्टार्टअप और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में अपनी मेहनत और लगन से सकारात्मक बदलाव लाया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को पुरस्कृत किया गया, जिसने न केवल प्रतिभाओं का सम्मान किया, बल्कि शहर के युवाओं को प्रेरित करने का भी काम किया।
आयोजक और मानव शिक्षा सेवा संस्था के प्रबंधक आलोक गुप्ता ने कहा, “जब प्रतिभाओं को सम्मान का मंच मिलता है, तो उनका हौसला दोगुना होता है। यह आयोजन गोरखपुर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है।” मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ला ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा, “आज हम उन लोगों का सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने गोरखपुर का नाम रौशन किया। सच्ची लगन और मेहनत से किया गया कार्य हमेशा सम्मान पाता है।” उन्होंने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले आठ वर्षों में गोरखपुर और इसके निवासियों का मान देश-विदेश में बढ़ा है।
91.1 तड़का एफएम के मैनेजर अरुण तिवारी और धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने सभी प्रायोजकों और प्रतिभागियों का आभार जताया। उन्होंने कहा, “ऐसे आयोजनों से हमें उन लोगों को सम्मानित करने का अवसर मिलता है, जो अपने कार्य को पूरे समर्पण के साथ करते हैं।” कार्यक्रम में स्टार्टअप, हेल्थ एंड वेलनेस, एजुकेशन, हॉस्पिटैलिटी और रिटेल जैसे क्षेत्रों में पुरस्कार प्रदान किए गए। 
प्रमुख सहयोगी:
टाइटल स्पॉन्सर: मानव शिक्षा सेवा संस्था
राइडिंग पार्टनर: डीपी मोटर हीरो
इवेंट पार्टनर: ब्ल्यू मून इवेंट प्लानर
डिजिटल पार्टनर: बड़ा ब्रांडिंग वाला
वेन्यू पार्टनर: रंगरेजा रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल
एजुकेशन पार्टनर: सुयश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट
एसोसिएट स्पॉन्सर: लाल जी तंदूर, प्रमिला होम्यो क्लिनिक, शिखर गुप्ता, एसपी ब्रेन एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, अनंत मैटरनिटी सेंटर, सृजन मेंटल वैलनेस सेंटर, रमा मल्टीस्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक, हायोक्सन।
‘तड़का राइजिंग स्टार 2025’ गोरखपुर के लिए एक यादगार आयोजन साबित हुआ। शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने इस समारोह को और भी खास बनाया। यह आयोजन न सिर्फ प्रतिभाओं का उत्सव था, बल्कि गोरखपुर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना।















