मौसम ने दी गर्मी से राहत, बारिश-ओलों ने बदला मिजाज।

मौसम ने दी गर्मी से राहत, बारिश-ओलों ने बदला मिजाज।

गोरखपुर

बृहस्पतिवार सुबह से मौसम ने करवट ली, जिससे गर्मी से तप रहे लोगों को राहत मिली। बुधवार देर रात गरज के साथ हुई बारिश के बाद सुबह 5 बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो जल्द ही तेज बारिश में बदल गई। ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना कर दिया। 

बुधवार शाम को भी मौसम अचानक बदला था। दिन भर की उमस और बादलों के बाद ठंडी हवाओं ने पारा नीचे ला दिया, जो कई दिनों से 40 डिग्री के आसपास था। बृहस्पतिवार सुबह नमी भरे मौसम के साथ ठंडी हवाएं चलीं। सुबह 9 से 10 बजे के बीच तेज गरज के साथ बारिश हुई और बड़े-बड़े ओले गिरे। लोगों ने ओलों से बचते हुए इस मौसम का आनंद लिया।

लोगों ने ओले गिरने का वीडियो बनाकर फेसबुक पर साझा किया। बंटू शाही, सूरज सिंह ने कहा कि गर्मी के बाद मौसम के इस बदलाव से लोगों को काफी राहत मिली है। तेज बारिश और ओलों ने न सिर्फ मौसम को ठंडा किया, बल्कि लोगों के चेहरों पर मुस्कान भी ला दी। यह बदलाव किसानों और आम लोगों के लिए सुखद रहा।

Previous articleममता मेकओवर सैलून का शानदार शुभारंभ
Next articleपुस्तकालयों को बनाएं ज्ञान का केंद्र: कमिश्नर के निर्देश, एसडीएम करेंगे सत्यापन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here