चोरी का रैकेट ध्वस्त, 6 गिरफ्तार, पिकअप, गेहूं, रिवॉल्वर बरामद।

चोरी का रैकेट ध्वस्त, 6 गिरफ्तार, पिकअप, गेहूं, रिवॉल्वर बरामद।

गोरखपुर।

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस अधीक्षक उत्तरी और क्षेत्राधिकारी गीडा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 

बरामदगी में चोरी का 1 पिकअप, 40 बोरे गेहूं, गाड़ियों के कटे पार्ट्स (पिकअप, मार्शल, टाटा मैजिक), गैस कटर, सिलेंडर, 24,000 रुपये नकद और 1 देशी रिवॉल्वर शामिल है। अभियुक्त रात में घरों के बाहर खड़े वाहन चुराकर बाला ट्रेडर्स, बांसगांव (कबाड़ की दुकान) में ले जाकर काटते और पार्ट्स बेचते थे। मुकदमा संख्या 199/2025, 210/2025, 222/2025 के तहत धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई जारी है। 

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

इस ऑपरेशन को प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, जिसमें उ.नि. संतोष कुमार सिंह, उ.नि. दीपक, उ.नि. बालगंगाधर शुक्ला, उ.नि. रोहित कुमार वर्मा, उ.नि. आँचल, उ.नि. धीरेन्द्र यादव, हे.का. सुमन्त यादव, हे.का. धर्मेन्द्र यादव, का. नवनीत सिंह चौहान, का. उमापति वर्मा, का. मिथिलेश कुमार, का. राजेश चौधरी, का. पंकज कन्नौजिया, का. नितिन चौधरी, का. शिवम वर्मा, चालक मु.आ. शशिकान्त राय, उ.नि. अरुण कुमार सिंह (थाना बांसगांव), उ.नि. रावेन्द्र पाल (थाना बांसगांव), का. संजीव कुमार (थाना बांसगांव) और का. देवेष वर्मा (थाना बांसगांव) शामिल थे। 

गीडा पुलिस की इस कार्रवाई ने क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

Previous articleश्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु
Next articleबुखार और उल्टी दस्त का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़े मरीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here