बस्ती में पुलिस की चौकसी: पुलिस अधीक्षक ने थाना पुरानी बस्ती का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश।
बस्ती, बुधवार : पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन ने अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के साथ थाना पुरानी बस्ती का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह की मौजूदगी में थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, स्टोर रूम, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, वाहन और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के रख-रखाव और व्यवस्था को बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जिले में शांति और सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पेशकार, पीआरओ पुलिस अधीक्षक, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।