गोण्डा में पुलिस का शानदार ऑपरेशन: मुठभेड़ में 2 शातिर गोकश गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोण्डा, बुधवार थाना छपिया पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर गोकश बदमाशों, नासिर पुत्र अजीज और कलीम पुत्र अजीज, को गोली लगने से घायल कर गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त ग्राम मल्हीपुर, थाना छपिया, जनपद गोण्डा के निवासी हैं। यह ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा था, जिसे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मनकापुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे (315 बोर), 2 जिंदा कारतूस और 2 खोखे बरामद हुए।
घटना की शुरुआत 8 अप्रैल 2025 को हुई, जब थाना छपिया पुलिस को ग्राम मल्हीपुर में प्रतिबंधित पशु मांस की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारियों ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। वादी मनीष कुमार पाण्डेय की तहरीर पर मुकदमा (मु0अ0स0-98/25, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट) दर्ज कर एक अभियुक्त सलीम को गिरफ्तार किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने 3 पुलिस टीमों का गठन किया और एसओजी/सर्विलांस को लगाया। 9 अप्रैल 2025 को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त नासिर और कलीम दीनगर क्रॉसिंग से स्वामीनाथन मंदिर की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके खिलाफ दूसरा मुकदमा (मु0अ0स0-100/25, धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट) भी दर्ज हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त और उनका आपराधिक इतिहास:
नासिर पुत्र अजीज: 10 मामले – आर्म्स एक्ट (मु0अ0सं0-16/19, 24/24, 197/21, 260/21, 264/22), गोवध निवारण अधिनियम (मु0अ0सं0-174/17), एनडीपीएस एक्ट (मु0अ0सं0-90/19, 172/19, 244/18), धारा 435 भादवि (मु0अ0सं0-76/18)।
कलीम पुत्र अजीज: 7 मामले – हत्या का प्रयास (मु0अ0सं0-184/23, धारा 307, 504, 506 भादवि), आर्म्स एक्ट (मु0अ0सं0-156/24, 339/22), एनडीपीएस एक्ट (मु0अ0सं0-123/23, 189/18), धारा 435 भादवि (मु0अ0सं0-76/18), अपहरण (मु0अ0सं0-118/17, धारा 363, 366, 504 भादवि)।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
इस शानदार ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता (प्रभारी एसओजी), थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय, उपनिरीक्षक अनुज त्रिपाठी (प्रभारी सर्विलांस), उपनिरीक्षक प्रशांत गुप्ता, तेजनारायण गुप्ता, हेड कांस्टेबल अमित पाठक, हृदय नारायण दीक्षित, रणधीर सिंह, रवि, महेंद्र यादव, कांस्टेबल अमितेश सिंह, अंशुमान पाण्डेय और आदित्य पाल शामिल थे।
अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।















