श्रद्धालु मां समय का बखान, भक्तों के लिए समर्पण: डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी की श्रद्धा और दान की अनुपम मिसाल।

संतकबीरनगर में नवरात्रि का पावन अवसर एक बार फिर श्रद्धा, सेवा और दान के रंग में रंग गया, जब शिक्षाविद और समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने मां समय माता मंदिर में अपनी भक्ति और उदारता का परिचय दिया। खलीलाबाद स्थित मां समय माता मंदिर में परिवार के साथ पहुंचे डॉ. चतुर्वेदी ने पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया और समय माता ट्रस्ट को 51 हजार रुपये की सहायता राशि दान की। उनके साथ पत्नी व सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी की प्रबंध निदेशक श्रीमती सविता चतुर्वेदी, परिवार की मुखिया माता चंद्रावती देवी और वरिष्ठ शिक्षक नीतीश द्विवेदी भी मौजूद रहे।
डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, जो मूल रूप से भिठहां पर्वता गांव के निवासी हैं, ने मंदिर परिसर के बाहर सैकड़ों गरीबों और जरूरतमंदों के बीच फल, वस्त्र और नकदी का वितरण कर दान-पुण्य की अनुपम मिसाल पेश की। नवरात्रि के इस पवित्र मौके पर उनकी यह परंपरा वर्षों से अनवरत जारी है, जिसमें वे शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्ग की सेवा को प्राथमिकता देते हैं। मां समय माता के दरबार में माथा टेकते हुए उन्होंने जन कल्याण की कामना की और अपनी उदारता से सभी को प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने कहा, “एक हाथ से दिया गया दान हजारों हाथों से लौटकर आता है। जो हम देते हैं, वही हमें मिलता है। दान न सिर्फ देने का भाव है, बल्कि निष्काम सेवा की भावना है।” उन्होंने आगे कहा, “श्रद्धा और सामर्थ्य के साथ किया गया दान एक बेहतर समाज का आधार बनता है।” मंदिर में उनकी इस पहल के दौरान वरिष्ठ शिक्षक नीतीश द्विवेदी, पिंटू भारतीय, शंकर यादव, लल्लन यादव सहित कई समर्थक मौजूद रहे। डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी का यह कदम न केवल भक्तों के लिए प्रेरणा है, बल्कि मां समय के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा का भी बखान करता है।















