नवागत जेलर कुलदीप सिंह ने संभाला चार्ज।
संतकबीरनगर, जिला जेल में नवागत जेलर कुलदीप सिंह ने देर शाम अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर नई जिम्मेदारी की शुरुआत की। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से मुलाकात की और अपनी उपस्थिति आख्या रिपोर्ट सौंपी। इस औपचारिक भेंट में जेल प्रशासन को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। जेलर कुलदीप सिंह ने जेल संचालन में पारदर्शिता, अनुशासन और सुधार लाने की प्रतिबद्धता जताई। उनके आगमन से जेल व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की उम्मीद जगी है। यह कदम संत कबीर नगर में सुशासन के लक्ष्य को और मजबूती प्रदान करता है।















