अमरूद बाग चौकी का उद्घाटन: क्षेत्र में सुरक्षा की नई पहल, अपराध पर लगेगी लगाम – एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर

गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में नवनिर्मित अमरूद बाग पुलिस चौकी का उद्घाटन एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस का पहला दायित्व है। उन्होंने बताया कि इस चौकी के निर्माण में मोदी केमिकल के डायरेक्टर प्रवीन मोदी और अमित मोदी ने जनहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
पहले इस क्षेत्र में पुलिस चौकी न होने से लोगों में असुरक्षा की भावना थी, लेकिन अब अमरूद बाग चौकी के बनने से न सिर्फ सुरक्षा का माहौल बनेगा, बल्कि पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग से अपराध पर प्रभावी अंकुश भी लगेगा। एसएसपी ने चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करें, लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दें और उनका समयबद्ध निस्तारण करें।
पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिनय त्यागी ने कहा कि इस चौकी से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अपनी समस्याएं आसानी से पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। उद्घाटन समारोह में क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा, चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। क्षेत्र के लोगों में इस नई पहल से खुशी की लहर है।

















