अवैध कब्जे पर बुलडोजर का कहर: एनएचएआई ने तेनुआ टोल प्लाजा के अतिक्रमण को किया ध्वस्त।
पिपरौली। गोरखपुर
गोरखपुर में एनएचएआई ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए तेनुआ टोल प्लाजा के आसपास हाइवे किनारे चल रहे कब्जों पर बुधवार को बुलडोजर चला दिया। एनएचएआई अधिकारियों और गीडा पुलिस फोर्स की मौजूदगी में फोरलेन की जमीन पर बने दर्जनों होटल, ढाबे और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इससे पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस दी गई थी, लेकिन अनदेखी करने पर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर न केवल कब्जा हटाया जाएगा, बल्कि कानूनी केस भी दर्ज होगा।















