हिस्ट्रीशीटर संतोष यादव पर गीडा पुलिस का शिकंजा कसा।
गोरखपुर
गोरखपुर में अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान में गीडा थाना क्षेत्र से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रंगदारी मांगने, गाली-गलौज करने, अवैध हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने और वाहन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर संतोष यादव को पुलिस ने धर दबोचा। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी और क्षेत्राधिकारी गीडा की देखरेख में थाना प्रभारी आईपीएस आशना चौधरी, निरीक्षक विजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी पिपरौली कमलेन्द्र सिंह, कां0 प्रदीप कुशवाहा और कां0 पंकज कन्नौजिया की टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। संतोष यादव, निवासी महुनिया सराय, बड़हलगंज, पर मुकदमा संख्या 640/2024 के तहत हत्या का प्रयास, रंगदारी और SC/ST एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज है। उसका आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, NDPS, आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी जैसे 17 से अधिक मामले शामिल हैं। आईपीएस आशना चौधरी ने कहा अब इस शातिर अपराधी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई जारी है।















