भाईचारे की मिसाल पेश करती एडीएम पावर की फिल्म ‘भाई तो भाई होता है’ का ट्रेलर रिलीज, बीजेएस म्यूजिक पर मचाया धमाल।

भाईचारे की मिसाल पेश करती एडीएम पावर की फिल्म ‘भाई तो भाई होता है’ का ट्रेलर रिलीज, बीजेएस म्यूजिक पर मचाया धमाल।

उत्तर प्रदेश 

एडीएम पावर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा और जुनून के दम पर बड़े सपने हकीकत में बदले जा सकते हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म ‘भाई तो भाई होता है’ का ट्रेलर होली के शुभ अवसर पर बीजेएस म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। भोजपुरी सिनेमा से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले वर्सटाइल एक्टर एडीएम पावर ने इस फिल्म में अपने शानदार अभिनय और प्रेरणादायक अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया है। ट्रेलर को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे, साथ ही फिल्म की कहानी और मेकिंग की भी जमकर सराहना हो रही है।  

लिंक: https://youtu.be/1J6aEMbWPwo?si=Jdo5hwHerP12cwJZ  

यह फिल्म बड़े भाई के अपने छोटे भाई के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारी की भावना को खूबसूरती से दर्शाती है। एडीएम पावर व एआर सिनेमा द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में धूम मचाने को तैयार है। फिल्म का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है, जो सोशल मीडिया से लेकर आम चर्चाओं तक सुर्खियां बटोर रहा है।  

फिल्म में एडीएम पावर बड़े भाई की भूमिका में हैं, जबकि बाल कलाकार महान रंच उनके छोटे भाई के किरदार में नजर आएंगे। आंचल सोनी पत्नी की भूमिका में हैं, जो कहानी को और गहराई देती हैं। यह फिल्म न सिर्फ भावनाओं को छूने वाली है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी देगी। कलाकारों की शानदार टीम में राम, राधा शाक्य, अहाना, मनौवर हुसैन, भूपेंद्र सिंह, सीताराम चौरसिया, अर्जुन पंडित, अरुषि, अनूप, विकास पंडित, सोनिया, असद खान जैसे नाम शामिल हैं।  

फिल्म के निर्माता अमरेंद्र कुमार मिश्रा हैं, जिन्होंने लेखन और निर्देशन की कमान भी संभाली है। को-प्रोड्यूसर आरके चौधरी और सिताराम चौरसिया हैं। संगीत एस. कुमार और अनुज तिवारी ने दिया है, जबकि गीतकारों में एस. कुमार, मो. आरिफ और दुर्गावती ए. तिवारी शामिल हैं। एडीएम पावर, अनुज तिवारी, सारा दत्ता और आरती जैसे सिंगर्स ने गानों को आवाज दी है। तकनीकी टीम में डीओपी शिवा चौधरी, फाइट मास्टर उस्मान अंसारी और मोहित साहनी, डांस मास्टर जगन्नाथ दास, आर्ट डायरेक्टर संतोष चौधरी और एडिटर भूपेंद्र पी.आर. सिंह जैसे प्रतिभाशाली लोग शामिल हैं। पोस्ट प्रोडक्शन व्हेदर फिल्म्स स्टूडियो (मुंबई) में पूरा हुआ है।  

‘भाई तो भाई होता है’ एक ऐसी फिल्म है, जो मनोरंजन के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों की अहमियत को भी उजागर करती है। दर्शकों को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है!

Previous articleनाचे दूल्हा गली गली” का ट्रेलर रिलीज: रानी चटर्जी, शिवम गौड़ और महेश आचार्य की तिकड़ी लाएगी हंसी और रोमांस का तड़का।
Next articleलंबे इंतजार के बाद भाजपा ने जारी की 72 जिलाध्यक्षों की सूची: जातीय संतुलन और महिला शक्ति के साथ विपक्ष को चुनौती! जानें किसे मिला ताज, किसे कहां की कमान…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here