नाचे दूल्हा गली गली” का ट्रेलर रिलीज: रानी चटर्जी, शिवम गौड़ और महेश आचार्य की तिकड़ी लाएगी हंसी और रोमांस का तड़का।

नाचे दूल्हा गली गली” का ट्रेलर रिलीज: रानी चटर्जी, शिवम गौड़ और महेश आचार्य की तिकड़ी लाएगी हंसी और रोमांस का तड़का।

उत्तर प्रदेश 

भोजपुरी सिनेमा की चमकती सितारा रानी चटर्जी एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार हैं। उनकी नई फिल्म “नाचे दूल्हा गली गली” का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें उनके साथ नवोदित हीरो शिवम गौड़ की शानदार केमिस्ट्री और मशहूर कॉमेडियन महेश आचार्य का धमाकेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। यह ट्रेलर आई.ई.सी.एल. भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है और इसे देखकर साफ है कि यह फिल्म हंसी, रोमांस और मनोरंजन का फुल पैकेज होगी।

निर्माता प्रमोद कुमार की इस फिल्म को निर्देशक विजय प्रकाश मौर्य ने बेहतरीन ढंग से पर्दे के लिए तैयार किया है। ट्रेलर में रानी चटर्जी का दमदार अभिनय, शिवम गौड़ का आकर्षक अंदाज और महेश आचार्य की कॉमेडी दर्शकों को बांधे रखने का वादा करती है। फिल्म में संगीत आर्या शर्मा ने दिया है, जबकि गीत राकेश सिंह, संतोष उत्पाती, निशा राय और आर्यवर्ती सरोज ने लिखे हैं। पटकथा रिवेश प्रताप सिंह और संवाद अब्दुल गफ्फार की कलम से निकले हैं, जो कहानी को और रोचक बनाते हैं।

“नाचे दूल्हा गली गली” इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड और एमटी सिनेमा के सहयोग से पी.के. सिने प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित है। फिल्म का तकनीकी पक्ष भी शानदार है—संकलन गुरजंट सिंह, छायांकन लंकेश खोले, मारधाड़ श्रवण कुमार, नृत्य विवेक थापा और कला मेवालाल मौर्य ने संभाली है। कॉस्ट्यूम डिजाइन विद्या मौर्या, बैकग्राउंड म्यूजिक राजेश प्रताप और साउंड मिक्सिंग राज वर्मा ने की है। पोस्ट प्रोडक्शन थ्री स्टूडियो में पूरा हुआ, जबकि वीएफएक्स का जादू अल्फा वीएफएक्स ने बिखेरा है।

इस फिल्म में रानी चटर्जी, शिवम गौड़ और महेश आचार्य के अलावा संतोष श्रीवास्तव, शिवा शर्मा और धर्मेंद्र श्रीवास्तव जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ट्रेलर को देखकर सिने प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है और यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित करने को तैयार दिख रही है।

ट्रेलर यहाँ देखें: https://youtu.be/fgOsUK6_KSM?si=ySGfsMpUXvV92ReI

 

 

 

 

 

Previous articleअर्धांगिनी 2″ की शूटिंग संतकबीरनगर से शुरू, उत्तर प्रदेश की मिट्टी से जुड़ी कहानी लेकर आएंगे सितारे।
Next articleभाईचारे की मिसाल पेश करती एडीएम पावर की फिल्म ‘भाई तो भाई होता है’ का ट्रेलर रिलीज, बीजेएस म्यूजिक पर मचाया धमाल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here