सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम, छात्र-छात्राओं का सम्मान।

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम, छात्र-छात्राओं का सम्मान।

पुरस्कारों से खिले बच्चों के चेहरे, विद्यालय ने बढ़ाया हौसला

संतकबीरनगर: जिले के प्रतिष्ठित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से जूनियर और सीनियर वर्ग के बच्चों को विविध पुरस्कार प्रदान किए। वार्षिकोत्सव में हजारों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीता। पुरस्कार वितरण का सिलसिला कई दिनों से जारी है, जिसमें आज सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार जताया।

प्रतिभाग का प्रदर्शन, सम्मान का उत्सव

डॉ. चतुर्वेदी ने कहा, “छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर एक्टिविटी और पुरस्कारों का आयोजन किया जाता है, ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े।” निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा, “पुरस्कारों का मकसद बच्चों को भविष्य के कार्यक्रमों में उत्साह से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।” इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, अर्चना सिंह, आरती चौधरी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

 20 मार्च को प्रवेश परीक्षा और सम्मेलन का आयोजन

विद्यालय में 20 मार्च को शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन के साथ-साथ नए सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होकर प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे।

Previous articleनौसढ़ पुलिस की मुस्तैदी: 3 साल की मासूम को परिजनों से मिलाया।
Next articleमगहर में टूटे पुल पर ट्रक लटका, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here