नौसढ़ पुलिस की मुस्तैदी: 3 साल की मासूम को परिजनों से मिलाया।
गोरखपुर
गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र की राजधानी निवासी मीरा देवी, पत्नी राजू, अपनी बहन के घर नौसढ़ आई थीं। वे यहाँ इलाज के लिए दवा लेने गई थीं, तभी उनकी 3 वर्षीय पुत्री मीणा उर्फ मानवी उनकी नजरों से ओझल हो गई। बच्ची नौसढ़ चौराहे पर अकेले घूमती पाई गई। सूचना मिलते ही नौसढ़ पुलिस चौकी की टीम सक्रिय हुई और चौकी प्रभारी सर्वेश सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। महज कुछ घंटों की मेहनत से पुलिस ने बच्ची के परिजनों को खोज निकाला और उसे सकुशल सौंप दिया। गोरखपुर पुलिस की इस तत्परता और मानवता की क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की है।















