मगहर में टूटे पुल पर ट्रक लटका, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया  

मगहर में टूटे पुल पर ट्रक लटका, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया 

संतकबीरनगर, मगहर।

बुधवार सुबह मगहर के पास हाईवे पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर आमी नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बीच में लटक गया। हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि पुल का कुछ हिस्सा पहले से क्षतिग्रस्त था, जिसकी मरम्मत में विभाग की लापरवाही सामने आई। इस घटना से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर दूसरे लेन से वाहनों को निकाला। ट्रक को हटाने के लिए घंटों की मशक्कत की गई, जिसके बाद इसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

 

Previous articleसूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम, छात्र-छात्राओं का सम्मान।
Next articleयूपी में 41 पीसीएस अफसरों का तबादला, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here