पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने दी दिवंगत विभूतियों को श्रद्धांजलि, परिवारों को बंधाया ढांढस”
संतकबीरनगर
दो दिवंगत विभूतियों, पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह (पहलवान सिंह) भैसही और सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय जितेन्द्र बहादुर सिंह (बैजनाथपुर) के निधन का दुखद समाचार प्राप्त होने पर लोकप्रिय पूर्व सांसद कैसरगंज, बृज भूषण शरण सिंह ने बड़ी संख्या में अपने सहयोगियों के साथ दोनों परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने सांत्वना दी और दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। माननीय सांसद की संवेदनशीलता ने हर वर्ग के लोगों को प्रभावित किया। दोनों महान आत्माओं को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें।















