पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद।
संतकबीरनगर। जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसओजी और कोतवाली खलीलाबाद की संयुक्त टीम ने 7 अभियुक्तों को धर दबोचा। इनके पास से चोरी की 3 मोटरसाइकिल (अपाची, रॉयल एनफील्ड बुलेट हन्टर, बजाज पल्सर), 24 मोबाइल फोन और 9200 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई 2 मार्च 2025 को औद्योगिक क्षेत्र श्मशान घाट के पास की गई। एसओजी प्रभारी सर्वेश राय और कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय की टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
साहिद, पुत्र मो. याहिया, मुखलिसपुर चौराहा, खलीलाबाद प्रिंस कुमार, पुत्र संजय कुमार, बडगो, गोरखपुर (हाल पता: मैलानी, खलीलाबाद) सत्यम चौधरी, पुत्र रामराज चौधरी, गौसपुर, खलीलाबाद,साहिल जायसवाल, पुत्र सुशील जायसवाल, त्रिपाठी मार्केट, खलीलाबाद, राहुल कुमार, पुत्र बुद्धि सागर, गोला बाजार, खलीलाबाद आदर्श, पुत्र स्व. रामअचल कहार, गौसपुर, खलीलाबाद, अभिलाष कुमार, पुत्र राजकुमार,महास्थान, खलीलाबाद
अपराध का खुलासा:
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे खलीलाबाद और आसपास के इलाकों में घूमकर मोबाइल और गाड़ियां चुराते थे। चोरी का सामान बेचकर मिले पैसों को आपस में बांट लेते थे। इस आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा संख्या 182/2025, धारा 317(2), 317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम:
एसओजी प्रभारी सर्वेश राय, कांस्टेबल वीर बहादुर यादव, सर्वेश मिश्रा, शुभम कुमार, अरुण हलवाई, दीपक सिंह और चौकी प्रभारी बरदहिया ललितकांत यादव, उ.नि. अशोक कुमार दुबे, हे.का. छोटेलाल सिंह, का. मनीष कुमार यादव, का. शमशेर अली।















