पल्सर मेनिया का रोमांच, विधायक ने फीता काटकर की शुरुआत”।

पल्सर मेनिया का रोमांच, विधायक ने फीता काटकर की शुरुआत”।
बभनान में पल्सर मेनिया का धमाल, बाइकर्स के स्टंट ने बांधा समां

बस्ती। बभनान में रविवार को पहली बार ‘पल्सर मेनिया टेस्ट राइड शो’ का आयोजन हुआ, जिसने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। प्रकाश बजाज बभनान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बाइकर्स ने बैलेंसिंग स्टंट, हाई-स्पीड ड्रिफ्टिंग जैसे हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। तालियों और शोर से माहौल गूंज उठा।
कार्यक्रम का उद्घाटन कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी, ओम प्रकाश वर्मा, प्रकाश ऑटो सेल्स के एमडी रवि चौधरी और बजाज ऑटो लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर नावेद किदवई ने फीता काटकर किया। विधायक अतुल चौधरी ने कहा, “ग्रामीण इलाकों में ऐसे आयोजन नई तकनीक से जोड़ते हैं। युवा बाइक चलाएं, लेकिन हेलमेट जरूर पहनें।”
इस मौके पर जनरल मैनेजर प्रमोद सिंह, शैलेंद्र प्रताप वर्मा, अमित प्रताप वर्मा, रामभरोस चौरसिया, हनुमान यादव, राधेश्याम वर्मा, अंश वर्मा, फूलचंद मौर्य, अकबर अली, लंकेश सिंह, प्रिंस पटेल, मनीष जायसवाल, संदीप प्रजापति, रविंद्र कुमार, शिखा सिंह, चंद्र विजय पांडे समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
Previous articleपुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद।
Next articleगोरखपुर में पुलिस का दमदार कदम: फुट पेट्रोलिंग से सुरक्षा कवच मजबूत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here