‘सिपाही की गालियों का वीडियो वायरल, SP ने तुरंत लिया एक्शन, लाइन हाजिर!’

‘सिपाही की गालियों का वीडियो वायरल, SP ने तुरंत लिया एक्शन, लाइन हाजिर!’

बस्ती। जमीन के विवाद को सुलझाने गए डायल 112 के सिपाही के गाली-गलौज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। वायरल वीडियो में सिपाही न सिर्फ एक पक्ष को अपशब्द कहते नजर आया, बल्कि वीडियो बनाने वाले शख्स पर भी हमला करने की कोशिश करता दिखा। वीडियो के वायरल होने के बाद बस्ती के SP ने सख्त रुख अपनाते हुए सिपाही को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर तनातनी शुरू हुई। एक पक्ष ने डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना पर पीआरबी 5516 की टीम मौके पर पहुंची, जिसमें एक सिपाही और एक अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। विवाद की जानकारी लेते वक्त सिपाही ने एक पक्ष से बातचीत के दौरान आपा खो दिया और गालियों की बौछार शुरू कर दी। पास खड़े किसी शख्स ने यह पूरा वाकया अपने कैमरे में कैद कर लिया। सिपाही ने वीडियो बनाने वाले पर भी हाथ उठाने की कोशिश की, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसकी पुष्टि उजाला 24*7 नहीं करता है। वीडियो के सामने आते ही विवाद बढ़ा तो SP ने फौरन एक्शन लिया। सिपाही को लाइन हाजिर करने के साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर लोग सिपाही के इस अमर्यादित व्यवहार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

Previous article‘ट्रकों से डीजल चोरी का आतंक: गैंग ने मचाया कोहराम, ट्रक मालिकों ने SSP से लगाई गुहार!’
Next articleपुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here