जनार्दन मिश्रा ग्रुप ऑफ इंस्टयूशन में मनाया गया वसंत पंचमी का पर्व।।
संतकबीरनगर । जनार्दन मिश्रा ग्रुप ऑफ इंस्टयूशन मगहर में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर वसंत पंचमी पर्व मनाया गया। मां सरस्वती माता का पूजन संस्थान के चेयरमैन जनार्दन मिश्रा तथा अनीता मिश्रा के द्वारा किया गया। जनार्दन मिश्र ने कहाकि संस्थान लगातार छात्रों के हितों के लिए कार्य कर रहा है। उच्च व तकनीकी शिक्षा के लिए छात्र यहां पर नया आयाम हासिल कर रहे है। हर तरह की तकनीकी शिक्षा दी जा रही है। इससे बच्चे रोजगार भी हासिल कर रहे है। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो रहा है। पूजन में संस्थान के उप चेयरमैन इंजीनियर गौरव मिश्रा, प्रबंधक इंजीनियर नीलकमल मिश्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर विश्वबन्धु मिश्र, मंटू कुमार, रुद्रा कुमार, सोनू कुमार, इंजीनियर राजकमल मिश्रा, शिवकुमार, दीक्षा, ज्योत्सना, पिंकी चौरसिया, शालू समेत अन्य मौजूद रहे।















