सात दिन बाद चोरी मामले में केस दर्ज।
संतकबीरनगर। एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर में एक घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने शनिवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
गौसपुर निवासी कर्मवीर यादव पुत्र सदानंद यादव ने बताया कि वह अपने घर में अकेले रहते है। 17 जनवरी को अपने मकान में ताला बंद करके नलिहाल चंदहर गिठनी बाजार चले गए थे। सुबह जब वापस आए तो उसके मकान का ताला टूटा हुआ था। उसके घर से लगभग 20 हजार रुपये नकदी और गहने गायब थे। उसका टेबलेट भी गायब था। अभी तक वह खोजबीन कर रहे थे,लेकिन कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को तहरीर दिए।















