ई-रिक्शा पलटने से तीन घायल।
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चकहदी के पास शनिवार को ई- रिक्शा पलट जाने से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। इसके अलावा कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी।
पीआरवी टीम के आरक्षी दीपू कुमार सिंह ने बताया कि चकदही के पास ई-रिक्शा पलट जाने से रुकमणी पत्नी ब्रह्मानंद गोस्वामी निवासी तामेश्वरनाथ कोतवाली, शंभू सोनकर पुत्र मिट्ठू निवासी भगवानपुर, मालती पत्नी उमेश निवासी सिकरी महुली घायल हो गई। सूचना पर पहुंच कर घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया।















