बेहतर कार्य के लिए सिपाही ज्ञान को डीजीपी ने दिया सम्मान
————————————————————-
संतकबीरनगर।
जिले के सर्विलांस सेल में तैनात कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश सिंह को बेहतर कार्य करने की वजह से डीजीपी ने गणतंत्र दिवस पर सिल्वर मेडल से सम्मानित किया है। जिले की पुलिस लाइंस में 26 जनवरी पर आयोजित समारोह में एसपी सत्यजीत गुप्ता के जरिए कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश सिंह को प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर मेडल दिया जाएगा।
जनपद अयोध्या के हैदरगंज थाना क्षेत्र के रौहारी गांव निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के बाद उन्हें संतकबीरनगर जिला आवंटित हुआ और पहली तैनाती मेंहदावल थाने पर हुई। उसके बाद दुधारा, बेलहर थाने पर तैनाती मिली और फिर कोतवाली खलीलाबाद में तैनात हुए। कोतवाली में इन्हें सीसीटीएनएस के अलावा साइबर सेल की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने बखूबी अपने दायित्व का निवर्हन किया। करीब दो साल तक कोतवाली में साइबर सेल में काम किया। साइबर फ्राड के शिकार हुए व्यक्तियों का लगभग 15 लाख रुपये उनके खाते में वापस कराया। इनके अच्छे कार्यों को देखते हुए एसपी ने करीब एक साल पहले सर्विलांस टीम में तैनात किया। कोतवाली क्षेत्र में मोहिद्दीनपुर की रहने वाली वृद्धा की हत्या का पर्दाफाश कराने में इनकी महती भूमिका रही है। इसके अलावा लूट, चोरी, छिनैती आदि कई घटनाओं के पर्दाफाश में भूमिका निभाई है।















