अच्छे अंक प्राप्त करने वाले हुए सम्मानित

गोरखपुर/सहजनवां। मुरारी इंटर मीडिएट कालेज में 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय परिसर में शनिवार को सहजनवां नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष संजू सिंह तथा पूर्व विधायक देवनारायन उर्फ जीएम सिंह ने बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के साथ साथ जिले में स्थान लाने वाले विद्यार्थियों को शील्ड देकर उन्हें पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया ।

इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते अतिथियो ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है।आपकी आज की गई मेहनत कल आपका आपके परिवार का और देश का भविष्य बदल सकती है । बच्चे को इसी प्रकार मेहनत कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रौशन करे । कार्यक्रम में जिले में 12वी कक्षा में 93% अंक प्राप्त कर नौवां स्थान प्राप्त करने वाला हरीश प्रजापति, 88.4% अंक प्राप्त करने वाली तहमीना परवीन, 82.8% अंक प्राप्त करने वाली प्रियांका सिंह, 77% अंक प्राप्त करने वाली अनुराधा मद्धेशिया, 84% अंक प्राप्त करने वाली आयुषी चौधरी व महिमा निषाद वही कक्षा 10वी में 91.5% अंक प्राप्त करने वाला अनिकेत व अमन चौहान, 89% अंक प्राप्त करने वाला वैदिक उपाध्याय, 87% अंक प्राप्त करने वाला विशाल कुमार सहित कई बच्चों को सम्मानित किया । प्रधानाचार्य मेजर साकेतजी ने अतिथियों का स्वागत किया ।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य इंद्रेश यादव, राधे रमण चौबे, जयराज सिंह, अनिल कुमार वर्मा,अजय चौधरी, संतोष कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे ।

Previous articleजिलाध्यक्ष व प्रधान का विवाद पहुंचा सीएम दरबार,सीएम ने दिए जांच कर कारवाई का निर्देश 
Next articleस्वच्छ भारत मिशन नगरीय 2.0 के अंतर्गत मेरी लाइफ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here