जिलाध्यक्ष व प्रधान का विवाद पहुंचा सीएम दरबार,सीएम ने दिए जांच कर कारवाई का निर्देश 

जिलाध्यक्ष व प्रधान का विवाद पहुंचा सीएम दरबार,सीएम ने दिए जांच कर कारवाई का निर्देश

 

गोरखपुर/सहजनवा थाना क्षेत्र के विङार गांव में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह अपने बेटे ब्लाक प्रमुख व प्रधान के बीच बुधवार को हुए विवाद का मामला सीएम दरबार पहुंच गया।शनिवार को प्रधान शेषनाथ मुख्यमंत्री को पत्रक देकर कारवाई की मांग किया है।सीएम ने पत्रक एसएसपी को देकर निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

क्षेत्र के ग्राम पंचायत विङार के प्रधान शेषनाथ निषाद ने सीएम को दिए पत्रक में बताया कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए ओभर हेड टैंक निर्माण के लिए सरकारी भूमि का सीमांकन हो रहा था।जिलाध्यक्ष के भट्ठे के मैनेजर का लङका भूमि पर पहुंचा और हमसे विवाद करने लगा।किसी तरह वहां मामला शांत हो गया।जिलाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख अपने दर्जनों साथियों के साथ मेरे पास पहुंचे।असलहा सटाकर गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।इसी भट्ठे का मैनेजर पीछे से धारदार हथियार से हमकों घायल कर दिया।फिर गांव के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर जान बचाई।उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।इतने से मनबढ़ो पेट नही भरा तो घर पर चढ़कर ईट पत्थर चलाकर तोङफोङ किए।घर में घुसकर महिलाओं से छेङखानी किए।नगदी व जेवर का लूटपाट किए।जिसका वीडीओ भी वायरल हुआ था।प्रधान का आरोप है कि थानेदार दो दिनों के अन्दर जांच कर कारवाई का आश्वासन दिए थे लेकिन जिलाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के दबाव में आकर कारवाई नहीं किए।जिसपर प्रधान ने सीएम को पत्रक देकर दोषियों पर कारवाई की मांग किया है।सीएम ने एसएसपी को निष्पक्ष जांच कर कारवाई करने का आदेश दिए है।

Previous articleसूर्या स्कूल खलीलाबाद में आयोजित हुआ शिक्षक अभिभावक सम्मेलन
Next articleअच्छे अंक प्राप्त करने वाले हुए सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here