सहजनवां। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय 2.0 के अंतर्गत मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर थीम पर नगर पंचायत सभागार में आरआरआर सेंटर का लोकार्पण स्वच्छ भारत मिशन जिला क्वाडिनेटर अवधेश शुक्ल द्वारा किया गया। उन्होंने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के दृष्टिगत नगर पंचायत में बेहतर साफ सफाई,स्वच्छ पेयजल,दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।साथ साथ गीला,सूखा कूड़ा को अलग अलग कूड़ेदान में रखने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।जिसका परिणाम भी अच्छा मिल रहा है। आने वाले समय मे युद्ध स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिसमें लोगों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए व्यक्तियों में व्यवहार परिवर्तन पर आधारित है यह विनाशकारी और नासमझी से प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग को रोककर प्राकृतिक संसाधनों के सावधानी पूर्वक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उनके द्वारा उपयोग की गई पुरानी वस्तुएं प्लास्टिक जूता ,कपड़ा, बर्तन, किताब इत्यादि यदि हो जो उनके उपयोग में ना हो उन्हें नगर पंचायत थ्रीआर सेंटर पर जमा कराए।
इस दौरान लिपिक लक्ष्मण प्रसाद, अखिलेन्द्र इसहाक,सुरेंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।














