लापता नहीं, प्रेमी के घर गई थी किशोरी।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के लापता होने की सूचना पीड़ित मां ने बुधवार को दोपहर में कोतवाली पहुंच कर पुलिस को दिया। अभी पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने की तैयारी में ही थी कि सूचना देने के डेढ़ घंटे के भीतर बेटी को लेकर मां कोतवाली धमक पड़ी। पुलिस की पूछताछ में 14 वर्षीय किशोरी ने बताया वह शहर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौंवी में पढ़ती है। उसके पिता मजदूर है। इंस्ट्राग्राम से शहर क्षेत्र के ही रहने वाले एक 17 वर्षीय किशोर से उसका संपर्क हुआ और दोनों प्यार करने लगे। प्रेमी के बुलाने पर ही वह मंगलवार की शाम चार बजे उसके घर गई थी। अपने परिजनों को इसकी सूचना नहीं दी थी। वह लापता नहीं हुई थी। बालिंग होने पर उसी प्रेमी किशोर से वह शादी करने के लिए अपने परिजनों को बताई है। पुलिस ने काउंसलिंग करके समझा -बुझाकर मां के साथ किशोरी को घर भेज दिया।


















