पांच लोगों पर मारपीट का केस दर्ज।

पांच लोगों पर मारपीट का केस दर्ज।

 

संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पांच लोगों पर केस दर्ज किया। मंझरिया निवासी इरशाद पुत्र आलम का आरोप है कि 18 जनवरी को भैसहिया निवासी शहवाज ने अपने फेसबुक अकाउंट से उसे मैसेंजर पर अपशब्द कहा। आरोप है कि वह रसूलपुर रोड मगहर पर स्थित उनकी दुकान पर पूछने गए तो उन्हें मारने लगे। वह किसी तरह बच कर अपने घर गए।

आरोप है कि सदरे आलम, तबरेज, फिरोज, सरफराज उसके घर पर चढ़ आए। उसके पिता को अकेला पाकर मारपीट कर घायल कर दिए। 20 जनवरी को सरफराज के इंस्ट्राग्राम फेसबुक अकाउंट से उसकी फोटो लगाकर अपशब्द लिखा गया। उसकी फोटो पर गाली लिखकर रील बना कर अपलोड किया गया। जिससे वह और उसके परिवार के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि शहवाज, सदरे आलम, तबरेज, फिरोज, सरफराज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Previous articleमहंत राजू दास के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को दिया मांग पत्र।
Next articleगार्ड की मौत मामले में अज्ञात पिकअप चालक पर केस दर्ज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here