महंत राजू दास के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को दिया मांग पत्र।

महंत राजू दास के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को दिया मांग पत्र।

संतकबीरनगर।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम की अगुवाई में गुरुवार को एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस कार्यालय पहुंचा। एसपी से मुलाकात की। बाद में अयोध्या के कथित महंत राजू दास के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया।

सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने कहा कि मुलायम सिंह प्रदेश के ही नहीं देश के नेता थे। नेता मुलायम सिंह के खिलाफ कथित महंत राजू दास ने अभद्र टिप्पणी की है, जो कत्तई बर्दाश्त नहीं है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजू दास कभी महिलाओं, कभी राजनैतिक दलों पर टिप्पणी करते रहते हैं। महंत राजू दास के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को मांग पत्र दिया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, राम दरश यादव, इंदल यादव, शैलेंद्र यादव, सोनू यादव आदि उपस्थित रहे।

Previous articleसपा जिलाध्यक्ष का जालसाजों ने हड़प लिया साढ़े चार लाख रुपये।
Next articleपांच लोगों पर मारपीट का केस दर्ज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here