गार्ड की मौत मामले में अज्ञात पिकअप चालक पर केस दर्ज।

गार्ड की मौत मामले में अज्ञात पिकअप चालक पर केस दर्ज।

 

संतकबीरनगर। डेढ़ माह पूर्व हाईवे पर रैना पेपर मिल के पास हुए हादसे में गार्ड की मौत मामले में बुधवार को पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने पीड़ित बेटे की तहरीर पर कार्रवाई की। गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के बनौली गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव का आरोप है कि उसके पिता राम अचल यादव 23 नवंबर 224 को साइकिल से रैना पेपर मिल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर ड्यूटी करने जा रहे थे। रैना पेपर मिल से 150 मीटर पहले पहुंचे ही थे। उसी दौरान अज्ञात नंबर पिकअप ने पीछे से उसके पिता को टक्कर मार दिया। उसके पिता को लोग जिला अस्पताल ले गए,जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Previous articleपांच लोगों पर मारपीट का केस दर्ज।
Next articleमासूम बच्चों को छोड़, जेवरात लेकर लापता हुई विवाहिता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here