सपा जिलाध्यक्ष का जालसाजों ने हड़प लिया साढ़े चार लाख रुपये।
-गाड़ी दिलाने के नाम पर फोन पे,गूगल पे और नकदी दिए थे रकम
-गाड़ी दिखाई कोई और दिए कोई और, रकम मांगने पर नहीं कर रहे वापस
-दो सगे भाई समेत तीन के खिलाफ जालसाजी, गबन का केस दर्ज
-बखिरा और मेंहदावल क्षेत्र के रहने वाले है तीनों आरोपी
————————————————————–
संतकबीरनगर।
सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक को गाड़ी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने साढ़े चार लाख रुपये लेकर हड़प लिया। रकम वापस मांगने पर नहीं दे रहे हैं। ऐसा आरोप लगाते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने गुरुवार को बखिरा थाने में दो सगे भाई समेत तीन के खिलाफ जालसाजी और गबन का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोतीनगर खलीलाबाद निवासी सपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम का आरोप है कि बखिरा क्षेत्र के दुर्गजोत निवासी सगे भाई फिरोज कुरैशी व अब्दुल वहीद और सुनीता निषाद पत्नी सत्येंद्र कुमार निवासी उत्तर पट्टी मेंहदावल ने उसे गाड़ी दिलाने की बात की। आरोप है कि 31 जुलाई 2024 से 22 अगस्त 2024 तक उक्त लोगों ने उनसे फोन पे व गूगल पे के माध्यम से और नकदी कुल चार लाख पचास हजार रुपये गाड़ी दिलाने के नाम पर ले लिया। गाड़ी एसवी 500 दिखाएं और कोई और दिए, लेकिन गाड़ी का कागज मांगने पर विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि गाड़ी सुनीता पत्नी सत्येंद्र कुमार के नाम से है। आरोप है कि साढ़े चार लाख रुपये वापस मांगने पर तीनों लोग नहीं दे रहे हैं। उक्त लोग दुर्गजोत में नकद पैसा लिए हैं। एसओ लाल बिहारी निषाद ने बताया कि पीड़ित सपा के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम की तहरीर के आधार पर दुर्गजोत निवासी आरोपी सगे भाई फिरोज कुरैशी, अब्दुल वहीद और उत्तरपट्टी मेंहदावल निवासी सुनीता निषाद के खिलाफ जालसाजी और गबन का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।















