धर्म परिवर्तन कराने वाले गैंग के चार सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई।

धर्म परिवर्तन कराने वाले गैंग के चार सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई।

उत्तर प्रदेश/संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले गैंग के चार लोगों के खिलाफ गुरुवार की देर शाम गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया।
कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि जोस पुल्लूल वेलिल, एलम्मा जोस निवासी केरल प्रांत हाल मुकाम औरही कोतवाली खलीलाबाद, बेलदारी बखिरा निवासी अजोरे, पचावा दुधारा निवासी रामबरन का एक संगठित गिरोह है। यह गैंग आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा कर अन्य लोगों के धर्मों के बीच शत्रुता एवं दूसरे के प्रति घृणा पैदा किया जा रहा है। गरीब एवं अनपढ़ महिलाओं को लालच देकर पहने हुए गहनों को निकलवा कर रख लिया जाता है। इस गैंग के खिलाफ कोई सूचना देने अथवा गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। इनके अपराधिक गतिविधियों पर अकुंश लगाने के लिए गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया गया।

Previous articleनए साइबर अपराध से बचाव के बारे में दी गई जानकारी।
Next articleसपा जिलाध्यक्ष का जालसाजों ने हड़प लिया साढ़े चार लाख रुपये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here