435अंक पाकर ग्रीन हाउस बना ओवरआल चैंपियन,रेड हाउस को मिला रनर का खिताब।

•435अंक पाकर ग्रीन हाउस बना ओवरआल चैंपियन,रेड हाउस को मिला रनर का खिताब।

•सूर्या इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे चार दिवसीय वार्षिक खेल महाकुंभ का हुआ समापन।
•मुख्य अतिथि सीओ सदर और विशिष्ट अतिथि ओपी मिश्रा की मौजूदगी में प्रबंधतंत्र ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.

संत कबीर नगर 
•••सूर्या इंटरनेशनल स्कूल में चार दिन तक हुए वार्षिक खेल महाकुंभ का समापन मंगलवार को हुआ।खेल प्रतियोगिता में 435अंक हासिल कर ग्रीन हाउस ओवरआल चैंपियन बना जबकि 320अंक पाकर रेड हाउस को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।विजेता प्रतिभागियों को प्रबंधतंत्र ने अतिथियों की मौजूदगी में मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सीओ सदर अजित चौहान ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्वस्थ और सफल जीवन के टिप्स दिए।उन्होंने खेल में टीम भावना को बढ़ावा देने का सुझाव देने के साथ ही मनोवैज्ञानिक तौर तरीकों पर भी प्रकाश डाला।खिलाड़ियों को लक्ष्य हासिल करने के कायदे भी समझाए।विशिष्ट अतिथि डायट के प्राचार्य ओपी मिश्रा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि जो छात्र खेल में प्रतिभाग किए और लगातार सफलता के लिए प्रयासरत रहे वे हार के बाद भी खुद को सफल समझें क्योंकि निरंतर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयासरत छात्र ही सफलता हासिल करता है।सूर्या संस्थान के चेयरमैन ने आए हुए अतिथियों,स्कूल के शिक्षक और कर्मचारियों सहित विजेता छात्रों को शुभकामनाएं दी।उन्होंने हर उस व्यक्ति के प्रति अपना आभार जताया जिन्होंने खेल महाकुंभ में सहयोग किया।एक्जीक्युटिव एमडी सविता चतुर्वेदी ने खेल प्रतियोगिता में मेडल से चूके छात्रों का हौसला बढ़ाया।उन्होंने कहा कि जो विजेता हैं वे अपनी जीत का जश्न मनाएं लेकिन गुरुर न करें।हारे हुए प्रतिभागी निरंतर प्रयास जारी रखें उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने भी छात्रों का हौसला बढ़ाया।प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि खेल में प्रतिभागी खिलाड़ी किस स्थान पर रहा यह कोई मसला नहीं है।कठिन परिश्रम और लगन से अभ्यासरत खिलाड़ी को सफलता जरूर मिलती है।खेल में दूसरा और तीसरा स्थान अब कोई मैटर नहीं रहा।ऐसा नहीं है कि दूसरे या तीसरे स्थान पर रहा खिलाड़ी आगे प्रथम स्थान नहीं पा सकता।उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान एसआर एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी,युवराज अखंड प्रताप चतुर्वेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने खेल के दौरान छात्रों का हौसला बढ़ाया।समापन अवसर पर विजेता और उप विजेता टीमो सहित प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ।मॉ सरस्वती की आराधना और स्वागत गीत से शुरु हुए कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने किया।इस मौके पर नितिश द्विवेदी,आशुतोष पांडेय,बलराम उपाध्याय,अशोक चौबे,अंकित पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Previous articleकिसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती ।
Next articleग्राहकों को जागरुक करते हुए जीएसटी विभाग ने गोलघर, इंदिरा बाल विहार में दुकानों पर लगाए पोस्टर 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here