शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही : योगी जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की सुनीं समस्याएं, अवैध कब्जे के मामलों में कानूनी कार्रवाई के निर्देश

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही : योगी

जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की सुनीं समस्याएं, अवैध कब्जे के मामलों में कानूनी कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों के प्रार्थना पत्र लिए और उनकी समस्याएं जानीं। भूमि पर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कमजोर लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इलाज के लिए आर्थिक मदद के प्रकरणों पर भी निर्देश

इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों के प्रार्थना पत्रों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इलाज से संबंधित मामलों में अस्पताल से एस्टीमेट मंगाकर आगे की कार्रवाई करने को कहा।

गोशाला पहुंचकर की गोसेवा

जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर की गोशाला पहुंचे। वहां उन्होंने गोवंश और नंदी को गुड़ खिलाया तथा गोशाला के कर्मचारियों से देखभाल के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गोवंश की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Previous articleशिक्षक निर्वाचन : पहले दिन 13 दावेदारों ने लिए 31 सेट नामांकन पत्र मंडलायुक्त न्यायालय में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया, गेट से नामांकन कक्ष तक कड़ी रही सुरक्षा
Next article10 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर जुटे विभिन्न डिपो के कर्मचारी, एमडी को संबोधित ज्ञापन सौंपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here