लंबित विवेचनाएं समय से पूरी करें, वांछित-वारंटियों की करें गिरफ्तारी : सीओ मेंहदावल सर्किल के चार थानों की संयुक्त समीक्षा, साइबर और महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

लंबित विवेचनाएं समय से पूरी करें, वांछित-वारंटियों की करें गिरफ्तारी : सीओ

मेंहदावल सर्किल के चार थानों की संयुक्त समीक्षा, साइबर और महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

संतकबीरनगर। सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने मंगलवार को बखिरा थाना परिसर में सर्किल के चारों थानों की संयुक्त समीक्षा की। बखिरा, मेंहदावल, बेलहरकला और धर्मसिंहवा थानों के लंबित मामलों की बिंदुवार जानकारी लेते हुए उन्होंने विवेचनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। वांछित एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के साथ आईजीआरएस, जनशिकायतों के निस्तारण, सम्मन-वारंट की तामीला, साइबर अपराध और महिला संबंधी मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई।

साइबर ठगी की सूचना पर तत्काल करें कार्रवाई

सीओ ने साइबर ठगी के मामलों में शिकायत मिलते ही आवश्यक कार्रवाई करने और महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्मन एवं वारंट की शत-प्रतिशत तामीला पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न बने। कार्रवाई गुणवत्तापूर्ण हो और शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए। लंबित पुलिस कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के साथ जनसुनवाई को गंभीरता से लेने को कहा।

सीओ ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय से काम करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Previous articleगीडा में प्रदूषण पर सख्ती, औद्योगिक इकाइयों के नालों से लिए जाएंगे पानी के नमूने सीईओ विशाल कुमार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जांच के निर्देश, मानकों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर होगी कार्रवाई
Next articleशिक्षक निर्वाचन : पहले दिन 13 दावेदारों ने लिए 31 सेट नामांकन पत्र मंडलायुक्त न्यायालय में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया, गेट से नामांकन कक्ष तक कड़ी रही सुरक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here