नियमों के पालन के लिए विद्यार्थियों को दिलाई शपथ।
संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने बुधवार को नित्या पब्लिक स्कूल बनकटा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके साथ ही नियमों के पालन के लिए शपथ दिलाई। टीएसआई परमहंस ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। तीन सवारी न बैठाएं। बिना नंबर प्लेट लगी वाहन न चलाएं। नशे की हालत में गाड़ी न चलाने और वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने के बारे में बताया। अपील किया कि सभी अपने परिवार व रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान विद्यालय के डॉयरेक्टर प्रभात यादव आदि उपस्थित रहे।















