चलती बाइक से गिर कर महिला घायल।
-कोतवाली खलीलाबाद के गंगा देवरिया और नौरंगिया के बीच हुई दुर्घटना
-आजमगढ़ जिले की निवासी है महिला
संतकबीरनगर।
धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर रविवार की शाम को गंगा देवरिया और नौरंगिया के बीच में चलती बाइक से गिर कर एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद बाइक चला रहा बेटा अवाक रह गया। राहगीर और आस-पास के लोग जुट गए। लोगों ने एबुलेंस को सूचना देकर बुलाया और फिर घायल महिला को अस्पताल भेजवाया।
आजमगढ़ के रहने वाले मनोज ने बताया कि खलीलाबाद में उसके बड़े भाई का ऑपरेशन होने वाला है। उसी की वजह से वह अपनी मां कमला देवी को बाइक से लेकर खलीलाबाद जा रहे थे। रास्ते में नौरंगिया और गंगा देवरिया के बीच में बाइक पर बैठी मां अचानक नीचे गिर कर घायल हो गई। मां के सिर में गंभीर चोटे आई हैं। जिसकी वजह से मां अचेत हो गई। घायल मां को लोगों की मदद से अस्पताल ले जा रहे हैं। घटना में मां के घायल होने से बेटा काफी परेशान दिखा।















