अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ शुभारंभ।
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मैदान में बने अस्थाई नगर”अहिल्याबाई होलकर नगर” में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रमुख उद्योगपति और जोहो कॉरपोरेशन के सह-संस्थापक श्रीधर वेंबु ने दीप प्रज्वलित कर किया।















