मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : अंकुर तिवारी।

मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : अंकुर तिवारी।

 

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने जीवन रेखा हॉस्पिटल का फीता काटकर किया शुभारंभ 

 

हाॅस्पिटल में अत्याधुनिक आईसीयू, एनआईसीयू, मॉड्यूलर ओटी, पैथोलॉजी और एक जैसी कई सुविधाएं होगी उपलब्ध

 

संतकबीरनगर। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने शहर के बनियाबारी स्थित नवनिर्मित जीवन रेखा हॉस्पिटल का शुभारंभ शुक्रवार को फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने हाॅस्पिटल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा भी लिया। वहीं, सदर विधायक ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। निश्चित रूप से यह अस्पताल गरीबों और अन्य लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा ।

 कहा कि इलाज के लिए जो लोग वंचित रह जाते थे और गरीब होते थे उनको भी इस अस्पताल में आसानी से सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी । इस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से मुक्त इलाज की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने अस्पताल के सफल संचालन के लिए संचालक को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि यह जीवन रेखा हॉस्पिटल की दूसरी शाखा है इसके पहले जीवन रेखा हॉस्पिटल सिर्फ मेंहदावल में ही संचालित हो रहा था। वहीं , संचालक सौर्य प्रताप राय ने बताया कि बच्चों का इलाज संत कबीर नगर जिले में सही तरीके से नहीं हो पा रहा था लेकिन मेरे द्वारा पहली बार खलीलाबाद में बच्चों के इलाज को निशुल्क करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आईसीयू, एनआईसीयू, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, ईसीजी, पैथोलॉजी और एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिससे मरीजों का बेहतर इलाज किया जा सके। हमने जन सेवा की भावना से अस्पताल का शुभारंभ किया है। अस्पताल में हर प्रकार की सुविधा और डॉक्टर की टीम उपलब्ध रहेगी। ताकि अलग-अलग तरीके से अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर डॉ. गौरव पांडेय, शत्रुजीत राय, मानवेन्द्र तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी महमूद आलम, केसरी नंदन राय, सतीश राय, आनंद, शुभम राय, उमेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Previous articleडरे न डिगे, मुसीबत पर पुलिस की मदद लें: सीओ।
Next articleराजस्थान – राजस्थान पुलिस का नया प्रयोग – अपराधी पर चवन्नी का ईनाम घोषित !!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here