डरे न डिगे, मुसीबत पर पुलिस की मदद लें: सीओ।
-नेहरू कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
-छात्र-छात्राओं ने नाटक,नुक्कड की प्रस्तुति कर सभी का मन मोहा
—————————————————————
संतकबीरनगर।
मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को शहर के मड़या में संचालित नेहरु कृषक इंटर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें छात्राओ को बताया गया कि डरे न डिगे, मुसीबत पर फोन करके पुलिस की मदद लें। विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों में पंपलेट वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि सीओ सदर अजीत चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन के जरिए महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 की जानकारी दी। एसओ महिला थाना सरोज शर्मा ने सार्थक और सकारात्मक चर्चा करते हुए बालिकाओं को गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के बारें में जागरूक किया। साथ ही कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों के बारें में चर्चा करते कर शासन के जरिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रा आंचल त्रिपाठी, रोशन, चांदनी चौरसिया, पूजा रानी के जरिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और भ्रूण हत्या पर कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवीन्द्र नाथ चौरसिया व संचालन अनिल राय ने किया। इस एसपी के पेशकार केडी सिंह, दौरान प्रवक्ता शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, बृजेश सिंह, रजनी वर्मा, भारत भूषण, गुंजन वर्मा, सौरव पात्रा, जितेन्द्र, जयप्रकाश यादव, राकेश, धर्मेंद्र, कुसुम यादव, दिवाकर उपाध्याय, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।















