पिस्टल लहराने के आरोपी गिरफ्तार।

पिस्टल लहराने के आरोपी गिरफ्तार।

गोरखपुर। खजनी के बंगला पांडेय गांव में धान की फसल काटने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल लहराने वाले आरोपित बबलू पांडे उर्फ उपेंद्र को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुआ। कंबाइन मालिक पंकज कुमार ने खजनी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बंगला गांव के शिवशंकर यादव ने खेत में खड़ी धान की फसल काटने के लिए बुलाया था। वह फसल काटने पहुंचे तो गांव के रहने वाले कंबाइन मालिक बबलू पांडेय उर्फ उपेंद्र और उनके भाई गुड्डू ने जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल लेकर दौड़ा लिया। 

Previous articleगोरखपुर: जनसेवा केंद्र से चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।
Next articleअपराधियों पर नकेल, तीन बदमाशों की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here