गोरखपुर: जनसेवा केंद्र से चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के रसूलपुर में जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के 6015 रुपये भी बरामद किए हैं। रसूलपुर अजय नगर निवासी तलत अहमद ने पुलिस को दी तहरीर गिरफ्तार आरोपी। संवाद में बताया सात नवंबर की रात उनके जनसेवा केंद्र का दरवाजा तोड़कर चोर 12 हजार रुपये चुरा ले गए। रविवार को चौधरी पैलेस के पीछे आदित्य नगर कॉलोनी के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान रसूलपुर अजय नगर निवासी छोटू उर्फ महफूज रजा और हिदायतउल्ला के रूप में हुई।















