विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ पर केस दर्ज।

विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ पर केस दर्ज।

-दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मढ़ा आरोप-प्रत्यारोप

-केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

—————————————————

संतकबीरनगर।

कोतवाली क्षेत्र के भरपुरवा में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ कर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।    

भरपुरवा के रहने वाले एक पक्ष के अब्दुल हसन पुत्र मुस्तफा का आरोप है कि आठ नवंबर को वह दो बजे मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहे थे। तभी नाजिम खान, साकिर अली, शमीम व पप्पू ने पुरानी रंजिश को लेकर जान मारने की नीयत से लोहे के रॉड से उसके सिर पर प्राण घातक हमला कर दिया। जिससे उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटे आई। उक्त झगड़े में बीच-बचाव करने आए अमान उल्लाह खान को भी चोटें आईं। शोर पर तमाम लोग जुट गए तो उक्त लोग अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। 

 दूसरे पक्ष के नाजिम खान पुत्र साकिर अली का आरोप है कि उसके गांव पर बच्चों को शिक्षा देने के लिए एक मदरसा खोला गया है। जिसका सदर उसे बनाया गया है। वह सरकारी पाठ्यक्रम के अनुसार बच्चों की नि:शुल्क पढ़ाई कर रहे हैं। बिना किसी फीस की बात से नाराज होकर आठ नवंबर को दिन में करीब दो बजे जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर तफज्जुल खान, मनुउल्लाह खान, अब्दुल हसन खान आदि उसे अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगे। लोगों ने उसकी बोलेरो भी तोड़ दिए। उसके पिता व भाई छुड़ाने आए तो उन्हें भी मारा-पीटा। शोर पर लोग जुट गए और बीच-बचाव किए। आरोप है कि लोगों ने जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Previous articleमामूली विवाद में बेटे ने मां को मारपीट कर किया घायल।
Next articleथाना समाधान दिवस में छाया रहा जमीन संबंधी विवाद का मुद्दा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here